जिंदगी में लोगों का आना कभी बेवजह नहीं होता
कभी-कभी कोई इंसान हमारी ज़िंदगी में अचानक क्यों आता है? कभी-कभी कोई इंसान हमारी ज़िंदगी में अचानक आता है और हमारी निराश पड़ी हुई ज़िंदगी को आशावादी बना देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमारे जीवन में इसलिए आते हैं कि हमें इतना तोड़ दें कि हम पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत बन जाएँ। वे हमें यह सिखा जाते हैं कि जीवन के दुखों को सहने की हिम्मत कैसे पैदा की जाती है। शायद यही जीवन की सबसे बड़ी सीख है कि टूटकर भी इंसान फिर से खड़ा होना सीख जाता है। अक्सर सही इंसान हमें तब मिलता है जब हम ज़िंदगी के किसी मोड़ पर बिल्कुल अकेले खड़े होते हैं। जब हमें लगता है कि अब कोई उम्मीद नहीं बची और सारी आशाएँ टूट चुकी हैं, तभी कोई ऐसा व्यक्ति हमारे जीवन में आता है जो हमारी टूटी हुई उम्मीदों को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है। वह इंसान हमारे निराश मन को हिम्मत देता है और हमें अंधेरे से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाने की कोशिश करता है। शायद यही वजह है कि सही इंसान हमें तभी मिलता है जब हमें उसकी और उसे हमारी ज़रूरत होती है। असल में इस दुनिया में कोई भी मुलाकात बेवजह नहीं होती। हर मिलने वाला इंसान या तो हमें ज...
Comments
Post a Comment